Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में विशाल भोजक युवा कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति

हल्द्वानी। भारतीय युवा कांग्रेस ने आज हल्द्वानी के लिए अपने नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा की। विशाल भोजक को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विशाल भोजक ने अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “मैं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु जी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब जी, प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान जी व प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर जी का बहुत-बहुत आभारी हूँ। मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी पार्टी का सदस्य हूँ जिसका योगदान स्वतंत्रता आंदोलन में रहा है और जो एकता, अखंडता, समानता व सामाजिक सद्भाव में विश्वास रखती है।”


उन्होंने आगे कहा, “मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कार्य करूंगा। युवाओं को पार्टी से जोड़ना और उन्हें देश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हल्द्वानी में विशाल भोजक युवा कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›