Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप से मंगाए मटन को बीफ बताकर युवक का हंगामा, सैंपल भरवाए

हल्द्वानी। पार्टी के दौरान ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप से मंगाए मटन को बीफ बताकर युवक ने हंगामा कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह युवक कुछ लोगों के साथ मुखानी थाने पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने खाद्य सुरक्षा की टीम बुलाकर सैंपल भरवाए और जांच के लिए लैब भेजे हैं।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात दोस्तों के साथ पार्टी करने बैठे डहरिया निवासी युवक ने फूड डिलीवरी एप जोमैटो से मटन ऑर्डर किया। पांच फुल मटन और शराब पीने के बाद युवक को मांस बीफ लगने लगा। इसे लेकर युवक ने बुधवार रात जमकर हंगामा काटा। नशे में धुत युवक पुलिस के पास भी पहुंच गया।
रात करीब 11:30 बजे मुखानी पुलिस ने समझाकर शांत किया और घर भेज दिया। इसके बाद उसने इस प्रकरण को व्हाट्सएप पर डाल दिया। बृहस्पतिवार सुबह संगठनों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र होकर थाने पहुंच गए। हंगामा होता देख पुलिस ने खाद्य सुरक्षा की टीम को बुलाया और सैंपल भरवाए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मटन प्रतीत हो रहा है। सैंपल ले लिए गए हैं। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि सैंपल हैदराबाद लैब भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›