Connect with us

देहरादून

ATM लूट करने वाले गैंग का खुलासा, 2 गिरफ्तार, जबकि दो चल रहे फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मेवात गैंग ने की थी लूट की वारदात, दिल्ली पुलिस की गाड़ी का किया था भागने के लिए इस्तेमाल

देहरादून। दून पुलिस ने ATM लूट करने वाले गैंग का खुलासा कर दिया है। मेवात हरियाणा के गैंग ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने बताया कि नेशनल हाईवे पर स्थित ATM को गैस कटर मशीन से काटकर नकदी उड़ाई गई थी। 400 CCTV खांगलने के बाद पुलिस बदमाशों तक पहुंच सकी। पुलिस को गुमराह करने के लिए दिल्ली पुलिस के सिपाही की गाड़ी का नंबर इस्तेमाल किया गया था।
नूर जिले की पुलिस के सहयोग से दून पुलिस ने गैंग के 2 बदमाश गिरफ्तार किए हैं। वही घटना को अंजाम देने वाले गैंग के 2 सदस्य अभी भी फरार हैं। फरार बदमाश सद्दाम की पत्नी से ATM काटने वाले उपकरण बरामद कर लिए हैं। वही ATM से लूट कर ले गए नकदी में से 4 लाख का कैश बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक शातिर गैंग के देहरादून से निकलने के बाद गाड़ी का नंबर बदल दिया था। डोईवाला पुलिस ने गैंग के 2 सदस्यों हामिद,अनीश और सद्दाम की पत्नी नजमा को किया गिरफ्तार किया है।
घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए SSP ने SP देहात कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में टीम बनाई थी। गैंग का खुलासा करने वाली डोईवाला पुलिस और SOG देहात को 25 हजार का ईनाम देने की घोषणा की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement