Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में इंस्टाग्राम दोस्ती का बुरा रूप: युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: शहर में एक बार फिर सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का बुरा रूप देखने को मिला है। यहां एक युवती के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, शहर की रहने वाली युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम पर मेरठ के रहने वाले राहुल सिंह नामक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी युवक दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक कुछ दिन पहले युवती से मिलने हल्द्वानी आया था और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी लंबे समय से उससे शादी का झांसा दे रहा था और शादी के नाम पर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इंकार कर दिया और अब उसे धमका भी रहा है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

Select Language

Advertisement