Report by : CWN Desk
Published at :
उपभोक्ताओं को दी बैंकिंग जानकारी

भटेलिया में किया गया गोष्ठी का आयोजन

धानाचूली(नैनीताल)। मुक्तेश्वर क्षेत्र के भटेलिया में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा में वित्तीय साक्षरता व गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमे ग्रामीण उपभोक्ताओं को बैकिंग जानकारियों से रूबरू कराया गया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में बैक प्रबंधक आगंतुक वर्मा द्वारा बैंक की विभिन्न ऋण, जमा एवं बीमा योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।उनके द्वारा आव्हान किया गया कि बैंक, नाबार्ड तथा सरकार की रोजगारपरक योजनाओं में ऋण प्राप्त कर स्वमं का उद्यम स्थापित करते हुए स्वावलंबन की ओर बढ़े। इसके अलावा बैठक को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक वित्तीय साक्षरता केंद्र प्रभारी बी डी नैनवाल द्वारा संबोधित कर जन जन को भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना में समस्त पात्र व्यक्तिओं को आगामी समय में आच्छादित करने के सरकार व बैंक लक्ष्य के संबंध में बताया,उनके द्वारा कैसलैस बैंकिंग को बढ़ावा देने तथा डिजिटल माध्यम से लेने वित्तीय ट्रांसक्शन को अपनाने की सलाह दी गई। बैठक में कार्यालय सहायक हरीश भट्ट, विक्रम बिष्ट, कृष्णा सिंह, प्रताप सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, गणेश थापा आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›