Connect with us

नैनीताल

भवाली के व्यापारी नेता नरेश पांडे बाउंसरों संग हिरासत में, यौन शोषण का आरोप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी भवाली के व्यापारी नेता नरेश पांडे और उनके 4 बंदूकधारी बाउंसरों को हिरासत में लिया है।

नैनीताल/भवाली: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से इस वक्त की एक बहुत बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने यौन शोषण के हाईप्रोफाइल आरोपी और भवाली के रसूखदार व्यापारी नेता व समाजसेवी नरेश पांडे को हिरासत में ले लिया है। मंगलवार सुबह हुई इस अचानक और बड़ी पुलिसिया कार्रवाई से पूरे भवाली और आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है।
चार बंदूकधारी बाउंसर भी लिए गए हिरासत में
पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान न केवल मुख्य आरोपी नरेश पांडे को दबोचा, बल्कि उनके साथ साए की तरह रहने वाले उनके चार बंदूकधारी बाउंसरों को भी हिरासत में लिया है। काले कपड़ों में रहने वाले इन बाउंसरों के हथियारों की भी जांच की जा रही है। वर्तमान में पुलिस टीम आरोपी नरेश पांडे और उनके चारों बाउंसरों को गुप्त स्थान पर ले जाकर बेहद कड़ाई से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
मल्लीताल कोतवाली में दर्ज है शादी का झांसा देकर शोषण की FIR
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी नरेश पांडे के खिलाफ नैनीताल की मल्लीताल कोतवाली में एक गंभीर एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। पीड़ित महिला द्वारा दर्ज कराई गई इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पांडे ने शादी का झांसा देकर और धोखाधड़ी से उसका लंबे समय तक यौन शोषण किया। एफआईआर में लगाए गए इन बेहद गंभीर और संवेदनशील आरोपों को देखते हुए एसएसपी ने तुरंत एक्शन लेने के निर्देश जारी किए थे।
समाजसेवी और नेता की आड़ में चल रहा था खेल
इलाके में खुद को जनता के सामने एक बड़े व्यापारी नेता, रसूखदार और समाजसेवी के रूप में पेश करने वाले नरेश पांडे की असलियत सामने आने के बाद स्थानीय लोग भी हैरान हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिए गए पांडे से पूछताछ के दौरान इस मामले में कई अन्य चौंकाने वाले और अहम खुलासे होने की उम्मीद है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बेहद फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  थलसेना प्रमुख जनरल ने कुमाऊं रैजिमेंटल सेंटर में नागा रैजिमेंट की तीसरी बटालियन को 'राष्ट्रपति का मानक' निशान प्रदान किया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement