Connect with us

हल्द्वानी

भीमताल प्राधिकरण ने सातताल में बनी अवैध दुकानों पर चलाया बुलडोजर, व्यापारी भड़के

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भीमताल जिला विकास प्राधिकरण की ओर से सोमवार को सातताल में अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया गया। दुकानों को तोड़ता देख व्यापारी प्राधिकरण और प्रशासन के खिलाफ भड़क गए और लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही बिना सूचना दिए दुकानें हटाने का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध किया।
लोगों का विरोध देख पुलिस ने सभी को बड़ी मुश्किल से शांत कराया। व्यापारियों ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से सातताल में जो पक्की दुकानें बनाई गई वह सीमित लोगों को आंवटित की गई है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण को सभी व्यापारियों को दुकानें आवंटित करनी चाहिए। ताकि लोगों को बेरोजगार ना होना पड़े। प्राधिकरण की कार्रवाई के चलते भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
प्राधिकरण के सहायक अभियंता शिवम धिमान ने बताया कि सोमवार को सातताल में अतिक्रमण से बनाई गई दुकानों को हटाया गया है। प्राधिकरण की ओर से 20 दुकानों का आवंटन किया गया है और बीस दुकानें और आवंटित की जानी है। दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया था।

Select Language

Advertisement