Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। बड़े भाई ने छोटे भाई को इतना पीटा कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में शहर कोतवाली में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता मीना निवासी 113 चंदन नगर का कहना है कि एक सितंबर की रात उनके पति योगेश कुमार अपने घर पर थे। पति के बड़े भाई सर्वेश कुमार ने उनसे झगड़ा कर मारपीट की। इस वजह से पति के सिर पर चोटें आईं। उन्हें दून हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि दो सितंबर की सुबह पति की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। दोबारा दून अस्पताल ले गई। जहां उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद सर्वेश कुमार निवासी चंदन नगर देहरादून के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।