Connect with us

नई दिल्ली

होली से पहले उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, गैस सिलेंडर महंगा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

घरेलू 50 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपये बढ़े
हल्द्वानी।
होली से पहले उपभोक्ताओं को एक और बड़ा झटका लग गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में आज से बड़ी वृद्धि की गई है। घरेलू सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो गया है। जबकि, कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपये बढ़ गए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से गुझिया से लेकर नमकीन और सभी मिठाईयां महंगी हो जाएंगी।
दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 1769 रुपये की जगह अब 2119.5 रुपये का हो गया। कोलकाता में 1870 रुपये थी, अब 2221.5 रुपये हो गई है। मुंबई में इसकी कीमत 1721 से बढ़कर अब 2071.50 रुपये हो गई है। चेन्नई में 1917 रुपये का मिलने वाला सिलेंडर अब 2268 रुपये में मिलेगा। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 1053 की जगह आज से 1103 रुपये में मिलेगा। मुंबई में यह सिलेंडर 1052.50 की जगह 1102.5 रुपये में बिकेगा। कोलकाता में 1079 की जगह अब 1129 रुपये और चेन्नई में 1068.50 रुपये की जगह आज से 1118.5 रुपये में मिलेगा।

Select Language

Advertisement