Report by : CWN Desk
Published at :
बिन ब्याही किशोरी की शिकायत पर कब्र से निकाला बच्चे का शव, होगी डीएनए जांच

किशोरी नगीना के युवक के साथ रहती थी, बेटी होने पर मारपीट कर निकाला
रुड़की। कुंआरी मां बनी किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने उसकी दुधमुंही बेटी का शव कब्र से निकलवाया। उसका सैंपल डीएनए जांच के लिए भेज दिया। इसी मामले में पॉक्सो के तहत जेल की सजा काट रहा आरोपी युवक भी पुलिस कस्टडी में मौके पर मौजूद रहा। पुलिस आरोपी और मृत शिशु के डीएनए का मिलान करेगी।
सुल्तानपुर चौकी के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि कि नगीना धामपुर का युवक उसके गांव में अपनी बहन के साथ रहता था। पिछले दिनों युवक उसे बहकाकर नगीना ले गया और बीबी बनाकर परिवार के साथ रखा। आरोप है कि इस दौरान युवक, उसके माता, पिता, बहन, जीजा ने उसे दहेज के लिए परेशान किया। दिसंबर 2022 में किशोरी को बेटी हुई तो युवक पूरे परिवार के साथ बहन, जीजा के घर आ गया। यहां उन्होंने दूधमुहीं बच्ची को अपने पास रख लिया और किशोरी को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
बताया कि जनवरी में नवजात बच्ची की मौत हो गई और उसे दफना दिया गया। इसके बाद किशोरी ने युवक, उसके माता, पिता, बहन, जीजा पर दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न और नवजात शिशु की हत्या का आरोप लगाकर लक्सर कोतवाली में मुकदमा लिखवाया था। पुलिस ने आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस मामले में जांच अधिकारी ने डीएम से से नवजात के शव का डीएनए सैंपल लेने के लिए कब्र खुदवाने की इजाजत मांगी। इजाजत मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस ने गांव के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में कब्र से बच्ची का शव निकाला तथा उसके शरीर का सैंपल लिया। जेल से पुलिस कस्टडी में आरोपी को भी मौके पर लाया गया था। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि बच्ची और आरोपी युवक के डीएनए का मिलान कराया जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›