Report by : CWN Desk
Published at :
बीजेपी प्रत्याशी मंजू गौड़ निर्विरोध बनीं हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख

हल्द्वानी। हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी की अधिकृत प्रत्याशी मंजू गौड़ निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। कल उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी मीना पांडेय, जिन्होंने कल ही अपना नामांकन भरा था, ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी एवं एआरओ हल्द्वानी, एसडीएम राहुल शाह ने मंजू गौड़ के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मंजू गौड़ को जीत की बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। निर्विरोध निर्वाचन से पार्टी में खुशी का माहौल है और इसे संगठन की मजबूती का संकेत माना जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›