Connect with us

देहरादून

भाजपा नेता ने की आत्महत्या, कारणों का नहीं खुलासा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

घर के पार्किंग शेड में लगे लोहे के एंगल से रस्सी से लटका मिला शव

देहरादून। भाजपा नेता व गन्ना समिति के निदेशक आनंद कुमार खड़का ने फंदा लगाकर आपने आवास पर खुदकुशी कर ली। उनके घर से दो पेज का पत्र मिला है, जिसे पुलिस ने सील कर दिया है। एसएसआइ रायपुर नवीन जोशी ने बताया कि गुरुवार सुबह कंट्रोल रूप से रायपुर को सूचना मिली की एक व्यक्ति ने अपर नेहरू ग्राम में फांसी लगा ली है। घर के पार्किंग शेड में लगे लोहे के एंगल से नायलान की रस्सी से फांसी लगा रखी थी। शव को स्वजनों की सहायता से नीचे उतारा गया।
मृतक के कमरे के बेड से पत्र एवं दो कीटनाशक की खाली बोतलें मिली, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान आनंद कुमार खड़का निवासी नेहरू ग्राम थाना रायपुर के रूप में हुई है। मृतक रायपुर में राशन की दुकान भी चलाता था। खुदकुशी के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement