Connect with us

नई दिल्ली

भाजपाइयो ने सांसद अजय भट्ट को समस्याओं का सौपा ज्ञापन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धानाचूली (नैनीताल)। भाजपा सांसद व केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट से ओखलकांडा विकासखण्ड के भाजपाइयों ने मुलाकात कर कई समस्याओं का ज्ञापन सौंपे।

ओखलकांडा के मंडल अध्यक्ष भाजपा मदन परगाई के नेतृत्व में पदाधिकारीयो व पंचायत जनप्रतिनिधियों ने लोकसभा चुनाव से पहले क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं का समाधान करने का अनुरोध करते कई समस्याओं से अवगत कराते उनके निराकरण की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  क्या है बबल टी…? याद है ना…!

भाजपाइयों ने धारी व ओखलकांडा विकासखंड को जोड़ने वाला अधूरा पोखरी नगोनिया देवलीधार सुरंग मोटर मार्ग को पूरा करने इसमें डामरीकरण , सुधारीकरण करने के लिए अजय भट्ट को ज्ञापन दिया। है । वही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टांडा में दो कक्षों की मांग, प्राथमिक विद्यालय झड़गाँव में चारदीवारी बनवाने का भी मांग पत्र सौंपा है। वही कई अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए भी पत्र सौपे।
इस दौरान शिष्टमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन परगाई, उपाध्यक्ष जगदीश परगाई, मोहन चंद्र, ललित चिलवाल, नरेश खनवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement