Connect with us

राजनीति

भाजपा मंडल अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा रहे मुख्य अथिति

धानाचूली। भाजपा मंडल धारी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। वही कार्यक्रम में मुख्य अथिति रहे विधायक रामसिंह कैड़ा ने स्वागत समारोह में सभी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाओ की तैयारी में जुटने की अपील की।

रविवार को धानाचूली के जनमिलन केंद्र में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा रहे। स्वागत समारोह में विधायक कैड़ा व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व मंडल प्रभारी पंकज जोशी ने मिलकर दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तत्पश्चात विधायक कैड़ा का स्वागत किया। फिर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष का विधायक व अन्य कार्यकर्ताओ ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान विधायक कैड़ा स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की। साथ ही कहा भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान किया जाता है।विधायक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में बताते कहा योजना का लाभ जरूरतमंद व्यक्ति को दिए जाने में सहयोग करे। वही मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता आभार व्यक्त किया।उन्होंने सबका साथ सबका विकास का नारा देते काम करने की बात कही। इस दौरान विधायक रामसिंह कैड़ा, मंडल प्रभारी पंकज जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिपंस डॉ. दीपक मेलकानी, कुंदन बिष्ट, सरोज आर्या, हंसा लोधियाल, विवेक डंगवाल, किशन सिंह बिष्ट, जीवन बर्गली ,संजय नयाल, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेसियों ने देहरादून में किया मौन सत्याग्रह
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement