Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: सोशल मीडिया पर बयानबाजी करने वालों पर भाजपा सख्त: जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने चेतावनी जारी की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर अनावश्यक और भ्रामक बयानबाजी करने के मामलों को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने इस प्रवृत्ति को पार्टी के सर्वमान्य निर्णय और सरकार के खिलाफ करार देते हुए कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस तरह के अभियान सोशल मीडिया पर चलाने वालों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर भाजपा संगठन और सरकार के खिलाफ कई नेताओं द्वारा खुलेआम बयानबाजी की जा रही है। इससे पार्टी की छवि को ठेस पहुंच रही है। इन बयानों को लोग न केवल चटकारे लेकर पढ़ रहे हैं बल्कि उस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं, जिससे समाज में भ्रम की स्थिति बन रही है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा बाकायदा पार्टी और सरकार के खिलाफ अभियान तक चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बाघ के हमले में महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने वनकर्मियों की टीम पर पथराव किया

इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने ‘अति महत्वपूर्ण सूचना’ के नाम से एक पत्र जारी किया, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पत्र में उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और इसमें अपनी बात रखने के लिए फोरम का एक निश्चित प्लेटफार्म है। बावजूद इसके कुछ लोगों ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते हुए पार्टी के निर्णयों और सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर संगठन को कमजोर करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  एलटी कैडर में गढ़वाल मंडल में 779 और कुमाऊं में करीब 750 शिक्षकों का तबादला

उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से यह संदेश जा रहा है कि भाजपा दो गुटों में बंटी हुई है, जबकि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह एकजुट है। प्रताप बिष्ट ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि वे सोशल मीडिया पर अनावश्यक बयानबाजी से बचें और पार्टी के मंचों पर ही अपनी बात रखें।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी पार्टी अनुशासनहीनता के दायरे में आती है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की छवि और अनुशासन बनाए रखने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement