Connect with us

हल्द्वानी

1 सितंबर से भाजपा शुरू करेगी के सदस्यता अभियान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के  मन की बात कार्यक्रम  के 113 वें एपिसोड को कालाढूँगी विधानसभा में मुखानी मण्डल के बूथ संख्या 100  में बूथ अध्यक्ष आनन्द सिंह भाकुनी मीजी के आवास पर बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
इस अवसर पर उन्होंने बूथ समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कहा कि मन की बात का कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी का लोकप्रिय कार्यक्रम है और इसे प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को हर बूथ पर आवश्यक रूप से सुनना चाहिए। साथ ही बताया कि 1 सितंबर से शुरू हो रहे भाजपा के सदस्यता अभियान ( संगठन पर्व) में बूथ पर अधिक से अधिक लोगो को पार्टी से जोड़ना है.!! जिसके लिये पार्टी द्वारा दिये गए नंबर -8800002024 पर मिस कॉल देकर पार्टी की सदस्यता ले सकते है। इस अवसर पर शक्तिकेंद्र संयोजक मोहन गोनियाँ , भाजपा नेता रेवाधर ब्रजवासी , दीपांशु शर्मा, शेखर बिष्ट, सपना देवी सहित बूथ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षण संस्थानों में छात्रों को नशीली बेचते थे दवाएं, पुलिस ने धर दबोचे, 384 प्रतिबंधित कैप्सूल और 390 टेबलेट बरामद
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement