Connect with us

हल्द्वानी

भाजयुमो महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआं में निकाली बाइक रैली, 2027 चुनाव के लिए भरी हुंकार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआं से बिंदुखत्ता तक विशाल बाइक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। 2027 विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत दावेदारी का संकेत।

लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश महामंत्री पद पर नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दीपेंद्र कोश्यारी ने शुक्रवार को पहली बार लालकुआं का दौरा किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआं से लेकर बिंदुखत्ता तक एक विशाल बाइक रैली निकालकर क्षेत्र में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस रैली को उनकी आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की दावेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।
पिछले विधानसभा चुनाव में दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआं सीट से टिकट के लिए दावेदारी पेश की थी, हालाँकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी। अब भाजयुमो में प्रदेश महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलते ही वह एक बार फिर से क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे वह हल्द्वानी से अपने काफिले के साथ लालकुआं साप्ताहिक हाट बाजार प्रांगण पहुँचे। जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका फूलमालाओं से स्वागत किया।
इसके बाद, मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला (बिंदुखत्ता) और मंडल महामंत्री बॉबी संभल (लालकुआं) के नेतृत्व में एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया और पुराना खत्ता स्थित बैंकट हॉल में आयोजित एक जनसभा में जाकर समाप्त हुई। जनसभा में दीपेंद्र कोश्यारी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और वर्ष 2027 में उत्तराखंड में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान अरुण जोशी, पवन चौहान, हेमंत नरूला, राजकुमार सेतिया, विनोद श्रीवास्तव, संजय अरोड़ा, अरुण प्रकाश वाल्मीकि, दीपक जोशी, राम सिंह पपोला, कुंदन चुफाल, पूरन बोरा, महेश फुलारा, किशन गिरी गोस्वामी, लक्ष्मण सिंह जग्गी और लक्ष्मण मेहता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह रैली और जनसभा स्पष्ट रूप से दिखाती है कि दीपेंद्र कोश्यारी ने न केवल संगठन में अपनी पकड़ मजबूत की है, बल्कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में भी अपनी दावेदारी को मजबूती से पेश करना शुरू कर दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement