Connect with us

उधमसिंह नगर

गदरपुर में खूनी संघर्ष: जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गदरपुर के बकैनिया गांव में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप। छोटे भाई ने लाइसेंसी पिस्टल से बड़े भाई सर्वेश्वर सिंह की हत्या की। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

गदरपुर: उत्तराखंड के गदरपुर क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ग्राम बकैनिया में रविवार देर रात जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली आधे एकड़ जमीन के टुकड़े के लिए छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई पर लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां बरसा दीं। इस हमले में गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय सर्वेश्वर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सर्वेश्वर सिंह और उनके तीन भाइयों के बीच पिछले लंबे समय से वर्ग-4 की भूमि के बंटवारे को लेकर तनातनी चल रही थी। रविवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि बात गाली-गलौज से शुरू होकर हाथापाई तक पहुँच गई। इसी बीच आवेश में आकर छोटे भाई ने अपनी पिस्टल निकाली और सर्वेश्वर सिंह को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
सोमवार सुबह एसएसपी अजय गणपति ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने गदरपुर थाना पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने साफ किया कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने फिलहाल संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद से बकैनिया गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक के परिजनों ने अभी तक पुलिस को औपचारिक तहरीर नहीं सौंपी है, लेकिन पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई तेज कर दी है। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि जमीन की लालच में लोग अपनों का खून बहाने से भी पीछे नहीं हटते। गदरपुर पुलिस अब पिस्टल के लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement