Connect with us

हल्द्वानी

खाना बनाने में देरी पर खूनी विवाद: हल्द्वानी में पति ने ईंट से कुचलकर पत्नी की हत्या की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के वनभूलपुरा में दिल दहला देने वाली घटना! खाना बनाने में हुई देरी पर 58 वर्षीय पति ने पत्नी शाहीन के सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। आरोपी गिरफ्तार, बेटी ने दर्ज कराई FIR।

हल्द्वानी। हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक जघन्य घटना सामने आई है। खाना बनाने में हुई मामूली देरी को लेकर हुए विवाद में एक 58 वर्षीय पति ने अपनी पत्नी शाहीन की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति ने ईंट से वार कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने मृतका की बेटी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रॉक क्लाइम्बिंग वॉल के ट्रायल पर इछुक पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ लगी


वनभूलपुरा पुलिस के अनुसार, 58 वर्षीय इंतजार का गुरुवार को अपनी 52 वर्षीय पत्नी शाहीन से विवाद हो गया था। उनके बेटे गुलजार ने पुलिस को बताया कि मां दूसरे घरेलू कामों में व्यस्त थीं, जिस कारण रात का खाना बनने में थोड़ी देर हो गई। इसी बात पर पिता इंतजार और मां शाहीन के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। इंतजार ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।
गुस्से में अंधा होकर इंतजार बाहर से एक ईंट उठा लाया और अपनी पत्नी शाहीन के सिर पर लगातार वार किए। बेटे के मुताबिक, आरोपी ने शाहीन के सिर पर एक के बाद एक सात बार ईंट से हमला किया। इस बर्बर हमले से शाहीन लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया और गंभीर रूप से घायल शाहीन को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
घायल शाहीन की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन दुखद रूप से वहाँ पहुँचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे वनभूलपुरा क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका की बेटी ने पिता इंतजार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या के आरोपी इंतजार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement