Connect with us

हल्द्वानी

ओखलकांडा में नाबालिग छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पतलिया के तोक निगलनी में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा काजल मेलकानी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पेड़ से लटकता हुआ मिला है।
शनिवार को काजल के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार शाम को ग्रामीणों ने जंगल में काजल का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा।
पटवारी जीवन मेहता ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
मृतका के पिता गोपाल दत्त मेलकानी ने बताया कि उनकी बेटी को घर से किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसके स्वभाव में बदलाव देखने को मिल रहा था। काजल की एक बड़ी बहन भी है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने एसडीएम केएन गोस्वामी को फोन कर मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को नई दिल्ली में करेंगे रोड शो, फिर हैदराबाद में


मुख्य बिंदु:
* ओखलकांडा में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला।
* शनिवार को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
* प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है।
* पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
* विधायक ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement