Report by : कालू वर्मा
Published at :
ब्रेकिंग: हरिद्वार में मेडल गंगा में बहाने दिल्ली से पहुंचे पहलवान, पहलवानों को मिला जोरदार समर्थन, आप भी देखिए

हरिद्वार। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों का विरोध कर रहे पहलवान गंगा दशहरा पर अपने मैडल बहाने हरिद्वार पहुंच गए हैं। उनको लोगों का समर्थन मिला है।
पहलवानों ने कहा, ‘हम अपने मेडल हरिद्वार में गंगा नदी में बहा देंगे। गंगा मां हैं, जितना पवित्र हम गंगा को मानते हैं, उतनी ही पवित्रता से हमने मेहनत कर इन मेडलों को हासिल किया था।’ 29 मई को जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों को वहां से हटाया गया। करीब 109 पहलवानों व उनके समर्थकों को हिरासत में लेकर पुलिस ने उन्हें अलग-अलग थानों में रखा और देर शाम सभी को छोड़ दिया। इसके अलावा सभी को हिदायत दी गई कि वे दोबारा जंतर-मंतर पर धरना नहीं देंगे। गौरतलब है कि सात महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है और पहलवान उन पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›