Connect with us

राजनीति

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुतला दहन कर मुख्यमंत्री धामी से अग्रवाल को कैबिनेट से हटाने की मांग
हरिद्वार।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बीच सड़क पर युवक से कथित मारपीट की घटना के बाद विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर प्रेम चंद्र अग्रवाल का पुतला फूंका और मुख्यमंत्री से उन्हें पद से हटाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि एक कैबिनेट मंत्री द्वारा बीच सड़क पर मारपीट की घटना निंदनीय है। इस घटना से कैबिनेट मंत्री पद की गरिमा को भी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि सरेराह मारपीट कर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ली गयी शपथ को भी तोड़ने का काम किया है। अमन गर्ग ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल के कृत्य के लिए मुख्यमंत्री को उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए। हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। भाजपा के मंत्री सरेआम आम जनता को पीटने को काम कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू ने कहा कि एक कैबिनेट मंत्री द्वारा मारपीट करने से आमजन में आक्रोश है। उत्तराखंड की जनता ऐसी सरकार को माफ नहीं करेगी और आने वाले निकाय और लोकसभा चुनावों में भाजपा को इसका जवाब देगी।
प्रदर्शन करने वालों में शुभम जोशी, प्रशांत शर्मा, दिव्यांश अग्रवाल, समर्थ अग्रवाल, ऋषभ वशिष्ठ, अमित नौटियाल, प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर, जतिन हाण्डा, विकास चंद्रा, विपिन पेवल, ठाकुर रतन सिंह, राजेन्द्र जाटव, मास्टर मुर्सलीन, मुस्सवर सलमानी, अली, मनीष सैनी, मो.मेहताब, जमील अहमद, शौकीन अली, शमीम अली, साहिल अली, प्रदीप बजाज आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा सरेराह मारपीट करने से भाजपा की कथनी और करनी जनता के सामने उजागर हो गयी है। प्रैस को जारी बयान में कैश खुराना ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल एवं उनके सुरक्षाकर्मी जिस प्रकार राह चलते युवक के साथ मार पिटाई कर रहे हैं। उससे हर कोई हतप्रभ है। प्रदेश की आम जनता इस घटना की निंदा कर रही है। एक जनप्रतिनिधि द्वारा बीच सड़क पर मारपीट करने से उत्तराखंड की छवि भी धूमिल हुई है। इस घटना के लिए मुख्यमंत्री को कैबिनेट मंत्री को पद से बर्खास्त करना चाहिए। साथ ही प्रेमचंद अग्रवाल को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कैश खुराना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम जनता से मन की बात करते हैं, और नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं। लेकिन सुशासन की बात करने वाली उनकी ही पार्टी भाजपा के कैबिनेट मंत्री बीच सड़क पर युवक की पिटाई कर कानून का खुला उल्लंघन करते हैं। आम नागरिक इस घटना से आहत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने की मुहिम चला रहे हैं। लेकिन कैबिनेट मंत्री के इस बर्ताव से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होंगे। कानून को अपने हाथ में लेकर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद ने मंत्री पद की गरिमा को भी तार-तार किया है। मुख्यमंत्री को इस घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को पद से हटाना चाहिए। साथ ही कैबिनेट मंत्री को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने मुख्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा ऋषिकेश में युवक के साथ मारपीट की घटना पर कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। प्रैस को जारी बयान में सुनील अरोड़ा ने कहा कि सरेराह सड़क पर युवक साथ मारपीट कर प्रेमचंद अग्रवाल ने मंत्री पद की गरिमा को गिराने का काम किया है। प्रेमचंद अग्रवाल की हरकत से प्रदेश की कानून व्यवस्था की भी पोल खुल गयी है। जनप्रतिनिधियों को जनता के हितों में काम करना चाहिए। युवा को सरेराह लात घूंसों से पीटकर प्रेमचंद कानून को अपने हाथ में लेना का काम किया है। जिसकी जितनी निंदा की जाएं उतना कम है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि यदि युवक ने कोई अभद्रता की थी तो प्रेमचंद अग्रवाल को कानून के अनुसार उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करानी चाहिए। कानून को अपना काम करने देना चाहिए था। लेकिन सत्ता के नशे में चूर मंत्री खुद ही मारपीट पर उतर आए। जिसे पूरी दुनिया ने देखा है। घटना के बाद मंत्री अपनी हरकत पर लीपापोती करने का प्रयास कर रहें। सुनील अरोड़ा ने मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर मंत्री के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement