Connect with us

राजनीति

यूकेडी ने पुतला फूंक कैबिनेट मंत्री का विरोध किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा ऋषिकेश में बीच सड़क व्यक्ति को थप्पड़ मारे जाने के बाद प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में यूकेडी ने राज्य के वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का पुतला फूंका उनके बर्खास्तगी की मांग की है।
  यूकेडी के प्रदेश महामंत्री सुशील उनियाल एवं वरिष्ठ नेता भुवन जोशी के नेतृत्व में यूकेडी कार्यकताओं ने पुतला फूंका। इस दौरान दोनों नेताओं ने कहा की कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सरेआम एक आम व्यक्ति की पिटाई कर रहे हैं, वह सिर्फ अपनी फरियाद लेकर बात कर रहा था। जिसमें वह काफी नाराज हो गए जबकि वह राज्य सरकार में मंत्री हैं, उनको फरियादी के ऊपर हाथ नहीं छोड़ना चाहिए था। उत्तराखंड राज्य जनआंदोलन से बना है, ऐसे में यहां की जन भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। यूकेडी ने इस पूरे मामले में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद चंद्र अग्रवाल के इस्तीफे की मांग की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement