Report by : CWN Desk
Published at :
चकराता घूमने जा रहे थे, शनिवार सुबह की घटना, मृतकों की शिनाख्त का प्रयास
देहरादून। शनिवार सुबह कालसी-चकराता मार्ग पर संभू की चौकी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग चकराता घूमने जा रहे थे। स्थानीय लोग एसडीआरएफ टीम के साथ रेस्क्यू में जुटे हैं। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला है। शवों की शिनाख्त कराई जा रही है। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए एंबुलेंस 108 से सीएचसी विकासनगर ले गए।