Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में खनन गेटों पर 15 दिन के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे

हल्द्वानी। खनन समिति अध्यक्ष/डीएम वंदना की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने वन अधिकारियों को सभी खनन गेटों पर 15 दिन के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में डीएम वंदना ने बीते साल खनन न कर सके वाहनों को सशुल्क चलाने की सहमति प्रदान की। उन्होंने अवैध खनन की रोकथाम के लिए पुलिस, परिवहन और खनन विभाग को टास्क फोर्स गठित कर नियमित संयुक्त अभियान चलाने को कहा। वन विभाग से खनन क्षेत्र के मार्गों में नियमित पानी का छिड़काव करने और रामनगर खनन क्षेत्रों के बाहरी मार्गों पर एएनपीआर कैमरा लगाने के लिए एस्टीमेट तैयार करने को कहा। वहीं, लोनिवि को जेब्रा क्रॉसिंग, स्पीड ब्रेकर आदि के भी एस्टीमेट प्रस्तुत करने को कहा। कहा कि खनन कार्य कर रहे श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने को समय-समय पर चिकित्सा शिविर, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था भी की जाए। बैठक में डीएलएम धीरेंद्र बिष्ट, एसडीएम पारितोष वर्मा, राहुल साह, रेखा कोहली आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›