Report by : Paras Bisht
Published at :
रामनगर छोई में रिजॉर्ट में छापा, पकड़ी गई…मचा हड़कंप

हल्द्वानी। राज्य कर विभाग ने छोई रामनगर के एक रिजॉर्ट में जीएसटी चोरी पकड़ी है। रिजॉर्ट में होने वाली शादी, पार्टी से होने वाली आय के लिए जीएसटी जमा नहीं की जा रही थी। विभाग की कार्रवाई के बाद रिजॉर्ट स्वामी से मौके पर ही टैक्स के दस लाख रुपये जमा कराए गए।
राज्य कर विभाग को छोई रामनगर के रिजॉर्ट द्वारा जीएसटी जमा नहीं किए जाने की जानकारी मिल रही थी। इसकी जांच के लिए अपर आयुक्त कुमाऊं राकेश वर्मा ने एक सर्वे टीम का गठन किया। टीम ने पाया कि कई होटल और रिजॉर्ट अपनी व्यापारिक गतिविधि से कम जीएसटी जमा कर रहे हैं। टीम की रिपोर्ट के आधार पर ज्वाइंट कमिश्नर हल्द्वानी स्मिता ने जांच टीम का गठन किया। बीते शनिवार को टीम ने रिजॉर्ट के दस्तावेज, कंप्यूटर और लैपटॉप की जांच की। इस दौरान पाया कि आयोजनों से होने वाली आय को जीएसटी रिटर्न में नहीं दिखाया जा रहा है। साथ ही रेस्टोरेंट में बिक्री से कम रेट के बिल दिए जा रहे हैं। जांच के बाद रिजॉर्ट स्वामी से दस लाख की राशि जमा कराई गई। ज्वॉइंट कमिश्नर ने बताया कि अभी जांच जारी है। जांच टीम में उपायुक्त शिवेंद्र प्रताप सिंह, सहायक गौरव कुमार पंत सहित विभाग के अधिकारी रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›