Connect with us

हल्द्वानी

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर की अगवाई में भाजपा का पुतला जलाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में कांग्रेस आप के पार्षदों के मतों को अवैध करार करवा कर लोकतंत्र की हत्या किये जाने के में विरोध युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोलते हुये प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर की अगवाई में पुतला दहन किया।
प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा 30 जनवरी को चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव तय हुए थे। तय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को चुनाव भी हुआ, लेकिन मेयर चुनाव में कांग्रेस-आप के 20 में से 8 वोट अवैध करार दे दिए गए, जिसके चलते भाजपा के उम्मीदवार मेयर पर चुन लिया गया। जो कि लोकतंत्र के बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू व  महानगर अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहाँ केन्द्र सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का हनन करने में तुली है पीठासीन अधिकारी ने बैलेट पेपर पर पेन चला वोट अवैध करना बड़ी धंधली है। इस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू  महानगर भोजक भोजक पूर्व छात्र अध्यक्ष लाल सिंह पवार प्रदेश महासचिव राधा आर्या सामाजिक कार्यकर्ता प्रीती आर्या हर्षित जोशी मयंक गोस्वामी जतिन अग्रवाल सचिन राठौर  हिमान्शु कबड़वाल निखिल कुमार  सौरभ कुमार अक्षत पाठक शुभम जोशी आयुष नागर कमल तिवारी रोहित बहुगुणा करन अरोड़ा समेत दर्जनों लोग थे।

यह भी पढ़ें 👉  समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल ने अजरानन्द अंध विद्यालय में मनाया रक्षा सूत्र कार्यक्रम, नेत्रहीन बच्चो को बांधी राखी


Select Language

Advertisement