Connect with us

देहरादून

देहरादून में लिव-इन में 3 मुस्लिम युवकों के साथ पकड़ी गई चमोली और हल्द्वानी की छात्राएं, कमरे से मिली आपत्तिजनक,, देखिए वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून के सुद्धोवाला में बजरंग दल के छापे के बाद चमोली और हल्द्वानी की दो हिंदू छात्राएं तीन मुस्लिम युवकों के साथ लिव-इन में पाई गईं। प्रेमनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देहरादून। राजधानी देहरादून के सुद्धोवाला क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किराए के कमरे में रह रहे तीन मुस्लिम युवकों और दो हिंदू छात्राओं के लिव-इन रिलेशनशिप का भंडाफोड़ हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही प्रेमनगर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में फर्जीवाड़ा: बांग्लादेशी नागरिक को पूर्व पति का नाम देकर बनवाए भारतीय दस्तावेज, दंपति गिरफ्तार


इंटरनेट मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में संगठन के कार्यकर्ताओं और कमरे में मौजूद युवक-युवतियों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। तलाशी के दौरान कमरे के डस्टबिन से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। इसके साथ ही जब पुलिस और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के मोबाइल फोन चेक किए, तो उसमें दोनों छात्राओं की हिजाब पहनी हुई तस्वीरें और कुछ अन्य संदिग्ध वीडियो पाए गए।
पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपनी पहचान आकिब (निवासी गुरुग्राम), कबीर (निवासी मुरादाबाद) और एल्फेन्स (निवासी उधमसिंह नगर) के रूप में बताई है। वहीं उनके साथ मिलीं दोनों युवतियां उत्तराखंड के हल्द्वानी और चमोली जिले की रहने वाली हैं। छात्राओं ने बताया कि वे देहरादून में उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने के लिए आई हुई हैं। वे इन युवकों के साथ अपनी मर्जी से इस कमरे में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं।
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने शिक्षण संस्थानों के आसपास किराए पर कमरा देने वाले मकान मालिकों से भी किरायेदारों का उचित सत्यापन कराने की मांग की है। प्रेमनगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मोबाइल डेटा और अन्य दस्तावेजों को खंगालकर मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है।

Select Language

Advertisement