Report by : CWN Desk
Published at :
चैती मेला: शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव, जानिये ट्रैफिक व्यवस्था…

मालवाहक व भारी वाहनों के लिए निर्धारित किये मार्ग,नो एंट्री में मिलेगी राहत
काशीपुर।
चैती मेले के दौरान शहर के यातायात प्लान में बदलाव किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी के निर्देशानुसार यह प्लान मेले अवधि के दौरान लागू रहेगा।कोतवाल मनोज रतूड़ी ने शहर में परिवर्तित यातायात प्लान की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि चैती मेले के दौरान भारी वाहन के आवागमन हेतु जिन स्थानों से मालवाहक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा उनमें जैतपुर मोड़ बाजपुर रोड ,मंडी चौकी मुरादाबाद रोड ,केला मोड़ रामनगर रोड ,पैगा चौकी चौराहा अलीगंज रोड, मढैया देवी लोहियापुल दड़ियाल रोड,कुंडा चौराहा जसपुर रोड आदि शामिल हैं।वहीं बाजपुर रोड से आने वाले मालवाहक वाहन जिन्हें सीमा से लगते जनपद मुरादाबाद में प्रवेश करना है वे परमानंदपुर से फोरलाइन होते हुए निकलेंगे। जिन मालवाहक वाहनों को रामनगर की ओर जाना है वे वाहन जैतपुर मोड़ से कुंडेश्वरी होते हुए केला मोड़ से होते हुए रामनगर तक जाएंगे। मुरादाबाद / ठाकुरद्वारा की ओर से आने वाले मालवाहक वाहन हरियावाला चौराहा से कुंडा चौराहा से रामनगर रोड पर आवागमन करेंगे।
इस अवधि में नो एंट्री में रात्रि 12:00 AM से प्रात: 3:00बजे तक राहत प्रदान की जाएगी। मेला अवधि में प्रतिबंधित स्थानों से वाहन छोड़ते समय यह सुनिश्चित कर लिया जायें कि जिस वाहन को प्रतिबंधित क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है वह नियत समय प्रात: 3:00 से पहले प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर हो जायें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›