Connect with us

देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाऊवाला में तीज उत्सव पर महिलाओं से संवाद किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर सशक्त उत्तराखंड का संकल्प लिया।

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के भाऊवाला में तीज उत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का अभिनंदन किया। उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति से सीधा आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनके विचार, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की वास्तविक शक्ति उसकी मातृशक्ति है। कठिन परिस्थितियों में भी महिलाओं ने परिवार, समाज और राज्य को हमेशा नई दिशा देने का काम किया है। राज्य निर्माण के संघर्ष से लेकर वर्तमान विकास यात्रा तक महिलाओं की भूमिका सदैव प्रेरणादायी रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभ देना नहीं है। सरकार उन्हें समान अवसर, सम्मान, नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। आज प्रदेश की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों, स्वरोजगार, होमस्टे, कृषि और तकनीक आधारित गतिविधियों से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं।
प्रदेश में महिला कल्याण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। राज्य में ‘लखपति दीदी योजना’ के माध्यम से 2.65 लाख से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। इसके अलावा महिलाओं को नई तकनीक से जोड़ने के लिए ‘ड्रोन दीदी’, ‘सोलर सखी’ और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ जैसे मंच भी विकसित किए जा रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement