Connect with us

देहरादून

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम का शुभारंभ: मेधावी छात्रों को मुफ्त कोचिंग और 140 विजेता सम्मानित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ पोर्टल लॉन्च किया। निबंध प्रतियोगिता के 140 विजेताओं को फ्री NEET, JEE कोचिंग मिलेगी।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ पोर्टल का भव्य शुभारंभ किया। इसके साथ ही राज्य सरकार ने विद्यालयी छात्र-छात्राओं के लिए “मेरे सपनों का उत्तराखण्ड: एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण” विषय पर प्रदेश स्तरीय निबंध प्रतियोगिता की शुरुआत की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की कि इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के 140 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नहीं, इन सभी 140 विजेता बच्चों को NEET, JEE, CLAT और SAT जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग और अन्य आवश्यक शुल्क का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा, ताकि आर्थिक तंगी किसी के करियर में बाधा न बने।
कार्यक्रम में प्रदेश भर के 2828 सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के 3 लाख से अधिक 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। संवाद के दौरान छात्रों ने खेलों को बढ़ावा देने, पर्यटन को प्रोत्साहित करने और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने छात्रों के सभी सुझावों को ध्यानपूर्वक नोट किया और अधिकारियों को इन्हें सरकार की नीतियों में शामिल करने के निर्देश दिए।
छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ाई कोई बोझ नहीं बल्कि भविष्य संवारने का रास्ता है। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि तकनीक हमारी सहयोगी है, लेकिन यह हमारी सोचने और सीखने की क्षमता का विकल्प नहीं बन सकती। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विवेक और गुरुजनों के मार्गदर्शन पर भरोसा रखने की सलाह दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ भी लागू की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement