Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश के श्यामपुर में मिले दो युवकों के शव, मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश के श्यामपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।

ऋषिकेश। श्यामपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। एक ही दिन दो युवकों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में हड़कंप का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पहला मामला श्यामपुर रेलवे फाटक के पास का है, जहां एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत निकटतम अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी अनिकेत नाम का आधार कार्ड मिला है। इसके अलावा एक सरकारी अस्पताल की पर्ची भी बरामद हुई है, जिस पर अरुण कुमार थापा नाम दर्ज है।
दूसरी घटना शाम के समय भट्टोवाला रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने आई। यहां एक अन्य युवक का शव ट्रेन से कटा हुआ मिला। श्यामपुर चौकी प्रभारी सुमित चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का लग रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस के अनुसार दूसरे मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को एम्स की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। आसपास के सभी थाना क्षेत्रों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस स्थानीय निवासियों और अन्य माध्यमों से दोनों मामलों की आधिकारिक पुष्टि और पहचान कराने के प्रयासों में जुटी हुई है।

Select Language

Advertisement