Connect with us

उधमसिंह नगर

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में की धान रोपाई, किसानों के श्रम को किया नमन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगरा तराई स्थित अपने खेत में पारंपरिक तरीके से धान की रोपाई कर किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि अन्नदाता हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और हमारी संस्कृति व परंपरा के संवाहक भी। खेत में काम करते हुए उन्होंने अपने पुराने दिनों की यादें भी साझा कीं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ की नकली NCERT किताबें बरामद, गोदाम सील

इस अवसर पर उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की समृद्ध धरोहर “हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, जल के देवता इंद्र तथा छाया के देवता मेघ की वंदना की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की पारंपरिक गतिविधियाँ हमें प्रकृति, संस्कृति और किसान से जोड़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने किसानों के उत्थान के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़क हादसे में बैंक कर्मी की मौत, पेड़ से टकराई कार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement