Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेलों की मशाल और खेल विभाग के प्रचार रथ को किया रवाना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेलों की मशाल और खेल विभाग के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

खेल मंत्री रेखा आर्य लालकुआं और भीमताल के विधायक सहित खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए सौभाग्य की बात है कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिली है। इसलिए आम जनता के सहयोग से इस खेल को उत्सव बनाने का कार्य किया जाएगा। संकल्प से शिखर तक इन आयोजनों को पहुंचने में आम जनता की सहभागिता की जरूरत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल की मशाल युवाओं के हाथ में रहेगी और इस राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखंड के खिलाड़ियों को वैश्विक पटल पर आगे बढ़ने पर मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: नवविवाहिता से छेड़छाड़ पर फूटा गुस्सा, सरेबाज़ार हुई स्कॉर्पियो सवार युवकों की पिटाई!
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement