Connect with us

नैनीताल

बाल विकास विभाग ने चलाया “महिला भागीदारी प्रोत्साहन” कार्यक्रम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

महिला अधिकारी व कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

भीमताल। 8 मार्च को होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग ने भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में 1 मार्च से 6 मार्च तक महिला भागीदारी प्रोत्साहन विषय पर साप्ताहिक कार्यक्रम चलाया है। जिसके तहत महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है ।

बुधवार को विकास भवन भीमताल में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी द्वारा किया गया। इस दौरान श्री चौधरी ने समाज के हर तबके में महिलाओं की भूमिका का उल्लेख किया। वही अन्य वक्ताओं ने कहा आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही है। फिर भी आज भी समाज मे ऐसे लोग है जो महिलाओं का आज भी शोषण करते है। उनका मुकाबला कर मुँहतोड़ जबाब देना चाहिए। इस दौरान विभागों से जुड़ी महिलाओं अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व विभागीय कैलेंडर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल शहर में सभी प्रकार की टैक्सियों के प्रवेश पर हाइकोर्ट ने लगाई रोक

वही इस कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, पंचायती राज विभाग, जिला अर्थ सांख्यिकी विभाग, शिक्षा विभाग ,जिला विकास विभाग अन्य विभाग की महिला कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। वहीं अन्य विभागों ने बाल विकास विभाग की इस पहल की सराहना की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement