Connect with us

देहरादून

सीएम धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाजों को सम्मानित, बढ़ाया मान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखण्ड की बेटियों निकिता चंद, काजल फर्स्वाण और आरती धारियाल को सम्मानित किया।

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने आवास पर राज्य की प्रतिभावान महिला मुक्केबाजों से मुलाकात की। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस अवसर पर पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाज निकिता चंद, काजल फर्स्वाण और आरती धारियाल को उनकी उपलब्धियों के लिए विशेष सम्मान मिला।
हाल ही में जकार्ता में आयोजित अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में निकिता चंद ने 60 किग्रा और काजल फर्स्वाण ने 65 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता। निकिता इससे पहले भी कई एशियाई स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं। वहीं मुनस्यारी की काजल फर्स्वाण राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।
दूसरी ओर, रोमानिया में आयोजित गोल्ड बेल्ट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आरती धारियाल ने 54 किग्रा श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। पिथौरागढ़ के गौड़ीहाट की निवासी आरती वर्तमान में राष्ट्रीय शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके प्रशिक्षकों श्री बृजेंद्र मल्ल और श्री ललित कुँवर को भी शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि की बेटियों ने अपने संकल्प और कड़ी मेहनत से देश का मान बढ़ाया है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पदक हासिल करना खिलाड़ियों के समर्पण और कोचों के मार्गदर्शन का परिणाम है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पति से झगड़े के बाद ऋषिकेश में गृहिणी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बच्चों को स्कूल भेजकर दी जान!
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement