Connect with us

नई दिल्ली

खराब सड़कों और अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस विधायक व शहर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- शहर व निकट वर्तीय क्षेत्रों में खराब सड़कों और अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश और शहर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने आज एसडीएम परितोष वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया है।
  कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा लंबे समय से हल्द्वानी शहर व आसपास के क्षेत्रों की सड़के खराब है। खराब सड़कों की वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और कुछ लोगों की जान भी गई है। उन्होंने कहा कि लगातार अघोषित बिजली कटौती से भी जानता परेशान है, उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दोनों ही मामले में संज्ञान लेने की अपील की है। उनका कहना है कि जल्द से जल्द दोनों ही महत्वपूर्ण विषयों का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा की हल्द्वानी महानगर है ऐसे में यहां की सड़के अच्छी होनी चाहिए, और बिजली कटौती पर भी नियंत्रण होना बेहद जरूरी है, जिससे व्यापार से लेकर आम आदमी को राहत मिल सके।

Select Language

Advertisement