Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में पार्षद प्रीति आर्या ने घोड़ा बुग्गी चालकों के लिए खनन गेट खोलने की मांग की

हल्द्वानी। यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू और पार्षद प्रीति आर्या के नेतृत्व में स्थानीय घोड़ा बुग्गी चालकों ने तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी से मुलाकात की। उन्होंने घोड़ा बुग्गी चालकों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में डीएफओ को अवगत कराया और गेट को फिर से खोलने का आग्रह किया।
साहू ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक मामूली विवाद के कारण बुग्गी चालकों का प्रवेश द्वार बंद है। इस वजह से गरीब चालकों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों का रोजगार पूरी तरह से बंद हो गया है और उनके परिवार मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।


डीएफओ ने उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि कल से गेट खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। इस खबर से घोड़ा बुग्गी चालकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और उन्हें उम्मीद है कि अब उनकी रोजी-रोटी फिर से शुरू हो जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›