Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में 12वीं के छात्र ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाई

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गोबर गैस टैंक की सफाई करने गए दंपती की दम घुटने से मौत हो गई है। दपंती मूलरूप से बदायूं जिले के रजऊ कस्बा के रहने वाले थे। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
मुखानी के आदर्श नगर निवासी जगदीश जोशी की बिठूरिया नंबर फेस एक में गोशाला है। जहां पर मटरू लाल(40) काम करता था और परिवार के साथ यहीं पर रहता था। जगदीश के अनुसार, रविवार की सुबह उन्होंने टैंकर मांगकर गोमूत्र का टैंक साफ करवाया। टैंक में थोड़ा गोमूत्र बच गया था। जिसे साफ करने के लिए मटरू उतर गया। दम घुटने से वह टैंक के अंदर बेहोश हो गया।
उसकी पत्नी रानी(35) उन्हें बचाने के लिए टैंक में गई। दम घुटने से वह भी बेहोश हो गई। दोनों को बमुश्किल टैंक से बाहर निकाला गया। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि निजी अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›