Connect with us

हरिद्वार

क्रिकेटर आर्यन जुयाल ने एकेडमी का किया उद्घाटन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सरंक्षण में खोली गई आरजे क्रिकेट एकेडमी

हल्द्वानी। चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सरंक्षण में हल्दूचौड़ में आरजे क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर आर्यन जुयाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ -साथ क्रिकेट को भी महत्व देना चाहिए । इससे हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद होटल में दुष्कर्म, आरोपी ने बनाई अश्लील वीडियो और करने लगा ब्लैकमेल

मौके पर निदेशक श्रीष पाठक ने सभी गणमान्य लोगों की उपस्थिति पर उनका आभार व्यक्त करते हुए एकडेमी खोलने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे हल्द्वानी आदि दूर एकेडमी की तलाश में न भटकें और उन्हें अपने क्षेत्र में ही अनुभवी प्रशिक्षकों से क्रिकेट का प्रशिक्षण मिल सके। जिससे इस क्षेत्र से अच्छे क्रिकेटर निकल सकें। जो बच्चे क्रिकेट मेंअपना भविष्य देख रहे हैं, उनके सपने साकार हो सकें।
बता दें कि एकेडमी में पंजीकृत बच्चों की फिटनेस, स्क्रीनिंग, मानसिक कुशलता आदि सभी का महत्व पूर्ण बिंदुओं पर ध्यान देते हुए एक निर्धारित पाठ्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पधारे देवस्थानम, महाराज का आशीर्वाद ले की पूजा-अर्चना

इस दौरान मुख्य रूप से प्रियांशी पाठक, कविता पाठक, मोनिका जोशी, रेनू मिश्रा, नवनीत चौहान, बसंत जोशी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement