Report by : CWN Desk
Published at :
केदारनाथ धाम में पंजीकरण पर लगी रोक हटी

देहरादून। केदारनाथ धाम में पंजीकरण से रोक हटा दी है। मौसम खराब होने और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण बार बार पंजीकरण पर रोक लगानी पड़ रही थी।
चारधाम यात्रा के नोडल अफसर और संयुक्त निदेशक योगेश गंगवार के हवाले से कहा गया है कि केदारनाथ में लगातार बिगड़ते मौसम और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एडवांस रजिस्ट्रेशन पर जो बार-बार रोक लगाई जा रही थी, वो व्यवस्था अब खत्म कर दी गई है। केदारनाथ धाम में 22 हजार से लेकर 25 हजार तक श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन को पहुंच रहे हैं। इस वर्ष अब तक करीब 16.26 लाख श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ में सर्वाधिक 5.60 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बदरीनाथ में 4.39 लाख, गंगोत्री में 3.24 लाख और यमुनोत्री में 2.93 लाख यात्रियों ने दर्शन किए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›