Connect with us

उत्तराखण्ड

जी-20 शिखर सम्मेलन में आए विदेशी मेहमान पहुंचे मॉडल विलेज ओणी गांव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विदेशी मेहमानों ने गांव में पौधारोपण किया, हाथ चक्की, मंथनी और ओखली में भी हाथ आजमाया

ऋषिकेश। जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने रविवार को नरेंद्रनगर के मॉडल विलेज ओणी गांव का दौरा किया। यहां ग्रामीण परिवेश, जीवन और दिनचर्या को निकट से जाना। विदेशी मेहमानों ने गांव में पौधारोपण कर ग्रामीण जीवन से स्वयं को जोड़ते हुए यहां हाथ चक्की, मंथनी और ओखली में भी हाथ आजमाए।
जी-20 सम्मेलन के लिए ओणी गांव को एक आदर्श गांव के रूप में विकसित किया गया था। यहां मुख्य रूप से पांच स्थानों पर अतिथियों को भ्रमण कराया गया। जिनमें मॉडर्न आंगनबाड़ी, मॉडर्न पंचायत घर, फॉरेस्ट वाचिंग टावर, ओपन जिम तथा म्यूजियम शामिल था।
ओणी गांव में स्थापित की गई जी-20 वाटिका में अमलसारी के पौधों का रोपण किया गया। गांव के भ्रमण के लिए अतिथियों को चार टीमों में बांटा गया था। सभी टीमों ने अलग-अलग समय में विभिन्न जगहों का भ्रमण कर ग्रामीण जीवन को जाना और समझा। इस दौरान विदेशी मेहमानों ने स्थानीय महिलाओं के साथ हाथ से चलाई जाने वाली चक्की, दूध मंथने वाली मांथनी तथा ओखली में हाथ भी आजमाएं। विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने अतिथियों को जानकारी दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement