Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में साइबर ठगी का पर्दाफाश, लखनऊ गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

हल्द्वानी: पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ के एक साइबर ठगी गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये लोग फर्जी आधार कार्ड और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक में खाते खुलवाते थे और फिर इन खातों का इस्तेमाल काले धन को सफेद करने के लिए करते थे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग दूसरे प्रदेश से हल्द्वानी आए हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने एक घर में छापा मारा और इन छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से फर्जी आधार कार्ड, बैंक के फॉर्म, स्टांप, मोहर और अन्य दस्तावेज बरामद किए।


पूछताछ में पता चला कि ये लोग लखनऊ के एक गिरोह के लिए काम करते थे। इस गिरोह का सरगना राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रघु है। उसने बैंक ऑफ बड़ौदा की कालाढूंगी रोड शाखा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक खाता खुलवाया था।
पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और इनकी गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को इनाम भी दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›