Report by : कालू वर्मा
Published at :
बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने का आरोपी दबोचा

आरोपी ने अपनी ही सगी बेटी को बनाया था शिकार, मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। थाना कलियर दिनांक 30.01.2023 को शकीला खातून पत्नी शहादत निवासी रुड़की रोड होटल मूनलाइट के पीछे झुग्गी झोपड़ी पिरान कलियर ने थाना कलियर पर सूचना दी कि उसके पति शहादत ने अपनी ही नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
शिकायत के आधार पर थाना पिरान कलियर पर मु0अ0सं0 44/23 दर्ज किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित की गई टीम पतारसी सुरागरसी करते हुए आज दिनांक 01.02.2023 को अभियुक्त शहादत को रुड़की रोड के पास से दबोचा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

1.शहादत पुत्र गनी मोहम्मद निवासी बेरबास थाना डुमरा जिला सीतामढ़ी बिहार हाल झुग्गी झोपड़ी होटल मूनलाइट के पीछे कलियर उम्र 45 वर्ष

पुलिस टीम

  1. थानाध्यक्ष जहांगीर अली
  2. म0उ0नि0अंशु चौधरी
  3. हेड कां0 इलियास अली
  4. हेड कांस्टेबल सोनू
  5. कॉन्स्टेबल राहुल नेगी
  6. म0का0 सरिता राणा
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›