Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में नहर कवरिंग कार्य की प्रतिदिन करें मॉनिटरिंग: गर्ब्याल
हल्द्वानी में नहर कवरिंग कार्य की प्रतिदिन करें मॉनिटरिंग: गर्ब्याल

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को नहर कवरिंग क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

हल्द्वानी में नहर कवरिंग कार्य की प्रतिदिन करें मॉनिटरिंग: गर्ब्याल

हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को नहर कवरिंग क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सिंचाई एवं जलसंस्थान विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहा कि यह कार्य लोनिवि, सिंचाई, जलसंस्थान एवं विद्युत विभाग द्वारा किया जा रहा है सभी विभाग के अधिकारी प्रतिदिन कार्यो की मॉनिटरिंग करें किसी एक विभाग के द्वारा कार्यो में देरी होने पर आमजनमानस को परेशानियों से गुजरना ना पडे़।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभिन्यता सिंचाई केएस बिष्ट ने बताया कि 01 नवम्बर 2022 को कार्य प्रारम्भ किया गया था कार्य पूर्ण करने की समयावधि 23 मई, 2023 है। उन्होंने बताया कि 06 करोड़ 37 लाख के लागत से 712 मी0 नहर कवरिंग जिसमें से 527 मी0 का कार्य पूर्ण कर लिया गया है अवशेष कार्य सीवर लाईन शिफ्टिंग की वजह कार्य धीमी गति से हुआ है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभिन्यता जलसंस्थान को मौके पर निर्देश दिये कि सीवर लाईन शिफ्टिंग के साथ ही बेड लेवल कार्य शीघ्र किया जाए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, अधिशासी अभिन्यता सिंचाई केएस बिष्ट, एई जलसंस्थान रविन्द्र कुमार आदि मौजूद थे ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›