Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड राज्य ओपन योग चैंपियनशिप में ब्राइट्सलैंड स्कूल की दक्षिता सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

देहरादून। माउंट लिट्रा जी स्कूल में आयोजित 5वीं उत्तराखंड राज्य ओपन योग चैंपियनशिप 2025 में ब्राइट्सलैंड स्कूल की छात्रा दक्षिता सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में डीपीएस, वेल्हम गर्ल्स, कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी सहित राज्य के कई प्रतिष्ठित स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दक्षिता ने अपने उत्कृष्ट योग प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
चैंपियनशिप के आयोजकों ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए योग के क्षेत्र में बच्चों के बढ़ते उत्साह की सराहना की। दक्षिता की इस उपलब्धि पर ब्राइट्सलैंड स्कूल परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करना था। आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और अभिभावकों की उपस्थिति रही।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›