Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार में जूना अखाड़े के संत का शव फंदे से लटका मिला

हल्द्वानी: हल्द्वानी के रामपुर रोड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। होमगार्ड से रिटायर 60 वर्षीय मुन्नी देवी का शव उनके किराए के कमरे में पांच दिनों तक पड़ा रहा। बदबू आने पर मकान मालिक और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो महिला का शव बुरी हालत में पड़ा था।


जानकारी के अनुसार, मुन्नी देवी अपने पति और बेटे के निधन के बाद अकेले ही किराए के कमरे में रहती थीं। उनकी बेटी किच्छा में रहती है। 10 जनवरी को उनका भतीजा उन्हें खाना देने आया था, लेकिन उसके बाद से किसी ने उन्हें नहीं देखा। बुधवार दोपहर को कमरे से तेज बदबू आने लगी, जिसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के शरीर से कुछ मांस का हिस्सा गायब था। प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि चूहों ने शव को कुतर डाला होगा। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
मृतक महिला के रिश्तेदारों ने बताया कि वह बीमार रहती थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›