Report by : Paras Bisht
Published at :
कोटाबाग में दूधिये की गिरने से मौत, हल्द्वानी में राज मिस्त्री को वाहन में रौंदा

हल्द्वानी। दूध बांटने जा रहे एक बुजुर्ग की बाइक पगडंडी से फिसलकर मोटर मार्ग पर जा गिरी। हादसे में घायल बुजुर्ग को कोटाबाग से एसटीएच रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं हल्द्वानी में काम करके लौट रहे मिस्त्री को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई।
कोटाबाग के तलिया गांव निवासी आनंद राम (61) दूध बांटने का काम करते थे। रविवार सुबह वह कोटाबाग दूध बांटने जा रहे थे। तलिया से कोटाबाग की ओर जाने वाली पगडंडी पर उनकी बाइक अचानक फिसल गई। वह बाइक के साथ करीब 12 फीट नीचे बने मोटर मार्ग पर जा गिरे। लोगों ने उन्हें कोटाबाग सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें एसटीएच रेफर कर दिया। यहां पहुंचने उपचार के करीब एक घंटे बाद उनकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी के एसआई मो. आकिल ने बताया, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
वहीं वनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित उजाला नगर निवासी मो. इसरार (65) राजमिस्त्रत्त्ी का काम करते थे। शनिवार देर शाम वह कठघरिया से काम कर मो. इसरार के साथ लौट रहे थे तो गांधी स्कूल के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग कब्रिस्तान की ओर जाने वाले नाले में जा गिरे। एक घंटे तक वह नाले में ही पड़े रहे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बुजुर्ग को नाले से निकालकर एसटीएच भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›