Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में पैदल घर लौट रही युवती से कार सवार चार युवकों ने कार में खींचकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शाम 7 से रात 10 बजे तक कार में युवती को लेकर शहर में घूमते रहे आरोपी
हल्द्वानी। एसटीएच के पास से पैदल घर लौट रही युवती से कार सवार चार युवकों ने कार में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी शाम 7 से रात 10 बजे तक कार में युवती को लेकर शहर में घूमते रहे। बाद में युवती को मुखानी चौराहे पर उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवती को शनिवार रात मां और भाई के साथ एसटीएच के पास शादी समारोह में जाना था। भाई व मां स्कूटी से चले गए थे। युवती ई-रिक्शा से जा रही थी। आईटीआई तिराहा पहुंचने के बाद युवती ने मां को फोन किया। कॉल रिसीव न होने पर वह घर लौटने लगी। इस बीच एक कार आकर रुकी, जिसमें चार लोग थे। एक युवक ने जबरन युवती का हाथ पकड़कर कार में खींच लिया। दो आरोपियों ने चलती कार में गैंगरेप किया। फिर आरोपी उसे मुखानी चौराहे के पास छोड़ फरार हो गए। इसके बाद युवती ने अपने मित्र को फोन किया। वह युवती को उसके घर लेकर गया। रविवार को पीड़िता परिजनों साथ कोतवाली पहुंची। पीड़िता ने चार लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस ने आरोपी मनोज, ऋषि, आशु और सोनू नाम के चार लोगों के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Select Language

Advertisement