हल्द्वानी

हल्द्वानी में ननद-भाभी को ट्रक ने कुचला, स्कूटी से शादी समारोह में जा रही थीं दोनों

मंडी चौकी क्षेत्र की घटना, परिवार में मचा कोहराम
हल्द्वानी
। हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही ननद-भाभी की स्कूटी को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, जिससे दोनों की मौत हो गई। ट्रक चालक फरार हो गया।
परिवार मूल रूप से चंपावत के नौलिया गांव का रहने वाला है। डहरिया स्थित नीलियम कॉलोनी निवासी कविता नौलिया (30) पत्नी पंकज नौलिया अपनी ननद सविता बिष्ट (30) पत्नी पान सिंह बिष्ट के साथ रविवार को शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। कविता के जेठ मदन नौलिया ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे दोनों स्कूटी से निकलीं थीं। कविता स्कूटी चला रही थी। पुलिस के मुताबिक तीनपानी क्षेत्र में ओपन यूनिवर्सिटी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद दोनों स्कूटी से गिरीं और ट्रक के नीचे आ गईं। मंडी चौकी पुलिस ने दोनों को सुशीला तिवारी (एसटीएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक साल के भीतर दोनों महिलाओं की शादी हुई थी। कविता के पति पंकज हल्द्वानी में ही व्यापार करते हैं। पत्नी और बहन की मौत के बाद से पंकज बेसुध हैं। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी